फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mobile battery fired, three wounded

मोबाइल की बैट्री फटी, तीन जख्मी

Wed, 29 Mar 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 29 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
 Mobile battery fired, three wounded
मोबाइल की बैट्री फटने से घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। अचानक मोबाइल की बैट्री फटने से घर में अफरातफरी मच गई। इसकी चपेट में आने से तीन भाई झुलस गए। सभी का इलाज लार सीएचसी पर हुआ। मोबाइल बैट्री के साथ खेलने के दौरान हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लार के पकड़ी टोला निवासी सुभाष के घर पर मोबाइल की बैट्री के साथ बुधवार को बच्चे खेल रहे थे। घरवालों की माने तो बच्चे मोबाइल की बैट्री से इलेक्ट्रिक झालर में उपयोग होने वाले छोटे बल्ब को जलाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी बीच तार आपस में टच हो गया, इससे बैट्री फट गई और सगे भाई रुदल, इंदल और बिट्टू झुलस गए।
विज्ञापन


लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां इनका इलाज हुआ। इसको लेकर अस्पताल पर काफी देर तक मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमी रही। डॉक्टर की माने तो अभिभावक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed