{"_id":"63051880f095d6347452397c","slug":"mobile-and-cash-snatched-from-passenger-deoria-news-gkp448000828","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने यात्री का मोबाइल फोन व नकदी छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने यात्री का मोबाइल फोन व नकदी छीने
विज्ञापन

बनकटा। रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात उचक्कों ने एक यात्री की पिटाई कर उससे मोबाइल फोन व पर्स छीन लिए। पर्स में तीन हजार रुपये थे। यात्री ने स्टेशन मास्टर से लिखित शिकायत कर कारवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक पीड़ित यात्री पीयूष शेखर नासिक रोड से देवरिया के लिए किसी ट्रेन से चला था। भूलवश भटनी से वह देवरिया की ट्रेन नहीं पकड कर सिवान जाने वाली ट्रेन पकड़ लिया। बाद में अन्य यात्रियों ने बताया कि यह देवरिया नहीं सिवान जाने वाली ट्रेन है। इसके बाद वह बनकटा स्टेशन पर उतर गया। यहां स्टेशन मास्टर ने उसे बताया कि इस समय देवरिया के लिए कोई ट्रेन नहीं है। देवरिया जाने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण वह रात में स्टेशन पर ही रात गुजारने को विवश हो गया।
आरोप है कि रात के करीब 1.20 बजे एक युवक आया और उसका मोबाइल फोन छिनने की कोशिश करने लगा। यात्री ने युवक को पकड़ लिया तभी वहां चार पांच अन्य युवक और आ गए। सभी ने मिलकर यात्री को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया।