फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mo. Imran burnt the effigy of Ravana

मो. इमरान ने जलाया रावण का पुतला

Mon, 24 Oct 2016 10:50 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 24 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mo. Imran burnt the effigy of Ravana
एसएसबीएल इंटर कॉलेज में राम-रावण युद्ध का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सोमवार को नौ दिवसीय रामलीला का सोमवार को आखिरी दिन था। एसएसबीएल इंटर कॉलेज के मैदान में लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। राम-रावण युद्ध का मंचन शुरू हुआ। जिसका इंतजार लोगों को था, वह पल आखिर आ ही गया। राम ने रावण का वध कर दिया। लोग राम के जयकारे लगा रहे थे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने पटाखे से रावण का पुतला जलाया।
विज्ञापन


देर शाम रामलीला मैदान में आगे की लीला का मंचन किया गया। जहां राम ने विभीषण को लंका का राजा बनाया। राजा विभीषण ने जानकी को सम्मान के साथ राम के पास भेजा। राम ने जानकी की अग्निपरीक्षा ली। पुष्पक विमान से सभी लोग अयोध्या आते हैं, जहां राम भरत मिलाप होता है। पूरे अयोध्या में खुशियां मनाई जाती हैं। दीप जलाए जाते हैं और बधाइयां बजती हैं।
विज्ञापन


तीन माताओं और गुरु के आशीर्वाद से राम को राजा बनाया जाता है। शिवा लोक कल्याण समिति के निदेशक आलोक राठौर, निर्माता नरेंद्र और सहयोगी कलाकारों को उत्कृष्ट मंचन और रविकांत, आशुतोष, सौरभ श्रीवास्तव को समिति ने सहयोग के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष अरुण बरनवाल, मंत्री निखिल सोनी, कमलेश मित्तल, शिवजी सर्राफ, राजेंद्र जायसवाल, हीरालाल वर्मा, सुभाष मद्धेेशिया, श्रीचंद्र गोरे, श्याम मनोहर जायसवाल, कंचन बरनवाल, डॉ. धीरेंद्र मणि, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed