फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MNREGA laborer Budhani Devi has five lakh rupees in her bank account.

Deoria News: मनरेगा मजदूर बुधनी देवी के बैंक खाते में हैं पांच लाख रुपये

Mon, 12 Aug 2024 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
MNREGA laborer Budhani Devi has five lakh rupees in her bank account.
-चार करोड़ की हेराफेरी की जांच करने राजस्थान से खुखुंदू पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन


- आगे डिटेल खंगालने पर पता चलेगा किसने और कहां से कब-कब भेजे हैं रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। राजस्थान में चार करोड़ की हेराफेरी मामले में दो दिन पूर्व क्षेत्र के बंजरिया गांव में जांच करने पहुंची। वहां की पुलिस बुधनी देवी के बैंक खाते की डिटेल खंगालने में लगी रही। हालांकि सोमवार को बस इतना ही पता चल पाया कि उसके खाते में करीब पांच लाख रुपये के आसपास हैं। उधर, मनरेगा मजदूर बुधनी देवी और स्थानीय पुलिस भी बैंक पहुंच डिटेल की जानकारी लेने में लगी रही। अब अगले दिन पता चल पाएगा कि रुपये किसने और कहां से कब-कब भेजा है।

राजस्थान पुलिस शनिवार की शाम को तकरीबन साढ़े पांच बजे खुखुंदू थाने पहुंची थी। थाने से स्थानीय पुलिस के साथ बंजरिया गांव पहुंच जांच-पड़ताल शुरू की। राजस्थान पुलिस ने बताया था कि वहां के थाने में जालसाजों के खिलाफ तकरीबन चार करोड़ की हेराफेरी करने का केस दर्ज किया गया है। जांच में जालसाजों ने 15 से 20 लोगों के खातों में इन रुपयों का लेन-देन किया है। इसमें खुखुंदू थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी विधवा महिला मुधनी देवी का नाम भी शामिल है। राजस्थान पुलिस ने मुधनी देवी से पूछताछ कर उसके बारे में तमाम जानकारियां लेकर उसी दिन राजस्थान के लिए निकल गई।
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय पुलिस गोपनीय तरीके से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधनी के बैंक खाते में तकरीबन पांच लाख रुपये के आस-पास है। बस इतना ही बैंक से जानकारी मिल पाई है। आगे खाते का डिटेल खंगालने के बाद पता चलेगा रुपये कब-कब और कहां से किसने भेजा है। वैसे राजस्थान पुलिस ने बताया था कि यूएस, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर के जिले में रहने वाले 15-20 लोगों के खातों में रुपयों का लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि बुधनी बैंक में पहुंची थी। पुलिस ने उसके बैंक खाते का डिटेल लिया है। लेकिन अभी सिर्फ यही पता चला है कि बुधनी देवी के खाते में पांच लाख रुपये के करीब है। आगे डिटेल खंगालने में पता चलेगा रुपये किसने और कहां से भेजा है। फिर इसकी रिपोर्ट राजस्थान पुलिस को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed