फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLC polls tomorrow

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कल

Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी के लिए मतदान तीन मार्च को होगा। इसमें 4962 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

विज्ञापन

जिला पंचायत और ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन

उधर, चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी और समर्थकों ने ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को मनाने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी से रामअवध यादव, बसपा से अजीत शाही उर्फ अजीत वीर विक्रम सिंह, भाजपा से सुनील सिंह के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चतुरानन ओझा के साथ ही सेवानिवृत्त डीपीआरओ जनार्दन शाही ने चुनावी ताल ठोकी है।


दोनों जिलों में 4962 मतदाता है। इसमें 2909 पुरुष और 2053 महिला मतदाता हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी बीके गुप्त ने बताया कि देवरिया में 17 जबकि कुशीनगर में 15 मतदेय स्थल बनाया गया है।


सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम चार बजे तक मतदान किया जा सकता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed