फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLC Devendra Singh met Vishal Singh's family in Deoria

छात्र नेता हत्याकांड: अब MLC ने भी की बड़ी मांग, कहा- 'कुंडली निकाल करें कार्रवाई, फुल एनकाउंटर ही सही न्याय'

Wed, 20 Nov 2024 05:13 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 05:13 PM IST
सार

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मृतक विशाल सिंह श्रीनेत के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि पुलिस ऐसे लोगों की कुंडली निकाल कर इनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी केस करें। अपराधियों का पुलिस फुल एनकाउंटर करें। जिससे एक ठीक माहौल बने। इस दौरान विशाल के पिता विनीत सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
MLC Devendra Singh met Vishal Singh's family in Deoria
विशाल के घर परिजनों से मुलाकात करते एमलसी देवेंद्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हौली बलिया गांव में मृतक छात्र नेता विशाल सिंह के पीड़ित परिवार से बुधवार को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह मिले। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि हत्यारों ने इस घटना में क्रूरता की हद पार कर दी है।


घटना से उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही से ही उनमें भय बनता है। घटना को लेकर डीआईजी से बात कर उन्होंने अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस ऐसे लोगों की कुंडली निकाल कर इनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी केस करें। अपराधियों का पुलिस फुल एनकाउंटर करें। जिससे एक ठीक माहौल बने। इस दौरान विशाल के पिता विनीत सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले विशाल सिंह का शव घर के पास क्षति-विक्षत अवस्था में मिला था। परिजन लेकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने विशाल की हत्या का केस गोरखपुर के तीन लड़कों और देवरिया के एक लड़के के नाम दर्ज करवाया था।


पुलिस ने सोमवार की देर रात मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया था। पैर में गोली लगी थी। विशाल की हत्या के बाद इस तरह किए जाने वाले एनकाउंटर की कार्रवाई का सभी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed