{"_id":"689e2b78d96cdeff3f09adca","slug":"mlas-raise-regional-issues-in-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160859-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्षेत्रीय समस्याओं को विधायक ने सदन में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्षेत्रीय समस्याओं को विधायक ने सदन में उठाया
Fri, 15 Aug 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने बृहस्पतिवार को सदन में इलाके की समस्याओं को उठाया। उन्होंने पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के सुंदरीकरण और वर्षों से जीर्ण शीर्ण हालत में पड़े बस स्टेशन के पुर्ननिर्माण की मांग की।
सदन में विधायक ने कहा कि क्षेत्र में गोर्रा और राप्ती के बाढ़ से हर साल किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में दोनों नदियों के बांधों का चौड़ीकरण कराने की जरूरत है। बाढ़ और बरसात के पानी से दोआबा को जल भराव से निजात दिलाने के लिए सचौली पटवनिया और गायघाट के सोनबह के पास पंप सेट लगाने से किसानों की फसल और जीवन बच पाएगी। संवाद