फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLA's effigy burnt 1

विधायक का पुतला जलाया गया

Tue, 07 Feb 2017 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 07 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
MLA's effigy burnt 1
लार के उकिना गांव में विधायक मनबोध प्रसाद का पुतला जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। सपा प्रत्याशी विधायक मनबोध प्रसाद का शुरू हुआ विरोध अभी भी जारी है। लार के उकिना गांव में नाराज लोगों ने प्रत्याशी का पुतला जलाकर नारेबाजी की। पार्टी के शीर्ष नेताओं से प्रत्याशी बदलने की मांग लोगों ने की। सलेमपुर सुरक्षित सीट से सपा प्रत्याशी का टिकट बदलने को चल रहा विरोध गांवों में दिखने लगा है।
विज्ञापन


उकिना गांव निवासी विश्वेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में लोगों ने विधायक का पुतला जलाया। लोगों का आरोप है कि शनिवार को विधायक के इशारे पर प्रशासन ने लाठी चार्ज किया। विरोध पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर 21 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। विधायक पांच साल तक पार्टी से जुड़े लोगों को दरकिनार कर गैर पार्टी के लोगों का काम किए है।
विज्ञापन


अगर सलेमपुर में प्रत्याशी नहीं बदला गया तो उकिना गांव के अधिकांश लोग वोट नहीं देंगे और अंत तक इनका विरोध करेंगे। पुतला फूंकने वालों में राम छबिला गोड़, रामप्रवेश गुप्ता, रिजवान उल्लाह सिद्दीकी, जमालुदीन, पिंटू, अब्दुल कलाम, भूपेन्द्र, रामनक्षत्र पटेल, पंकज, सुरेश यादव, छोटेलाल शर्मा, कलावती देवी, गिरजानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed