{"_id":"695ea4c49d262db0d50157a7","slug":"mission-shakti-police-will-help-women-in-trouble-deoria-news-c-208-1-deo1009-172035-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: मुश्किल में महिलाएं तो पुलिस करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: मुश्किल में महिलाएं तो पुलिस करेगी मदद
Wed, 07 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। महिलाएं मुश्किल में हों तो पुलिस मदद करेगी। राह चलते या कार्यस्थल से लेकर कहीं भी महिलाओं को दिक्कत हो तो महिलाएं पुलिस के विशेष नंबर को डायल कर सकती हैं। पुलिस लगातार इस बार में जागरुकता अभियान संचालित कर रही है। बुधवार को बरियारपुर थाना की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में जाकर छात्राओं को जागरूक किया।
थाने की महिला उप निरीक्षक दीपमंजरी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम श्रीमती चंद्रावती देवी इंटर कॉलेज सरौरा बिसेन पहुंची। यहां पर छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं भटनी थाना की मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में रामलीला मैदान कस्बा भटनी में आई महिलाओं एवं बच्चियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। संवाद