{"_id":"6495e646f8b3c51b6e0c8b26","slug":"missing-teenager-who-went-to-friends-house-case-of-kidnapping-filed-against-two-deoria-news-c-7-1-216987-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहेली के घर गई किशोरी लापता, दो पर अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहेली के घर गई किशोरी लापता, दो पर अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों के परिजनों से कर रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में सहेली के घर गई किशोरी नाटकीय ढंग से लापता हो गई। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को पड़ोस के गांव के दो युवकों व उनके परिजनों पर साजिश के तहत अपहरण करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल लोकेशन से उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सहेली के घर जाने की बात कहकर एक किशोरी घर से निकली। घर पर मौजूद मां देर शाम को बेटी को ढूंढने उसकी सहेली के घर पहुंची तो उसने नहीं आने की बात बताई। गांव वालों से पूछताछ में पड़ोस गांव के दो युवकों के साथ बेटी के जाने की बात सामने आई। पीड़ित महिला आरोपियों के घर पहुंची तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों और उनके परिजनों पर साजिश रचने और अपहरण करने का केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।