फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   missed in river still not traced

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में लापता युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 03 Mar 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
missed in river still not traced
मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में लापता युवक की तलाश में जुटे गोताखोर
विज्ञापन

सलेमपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान सोमवार की शाम नदावर पुल के नीचे नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। मंगलवार को तहसील प्रशासन व कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

बरहज थाना क्षेत्र के बरहज पुराना निवासी फागू प्रसाद का बेटा करन (18) कोतवाली थाना क्षेत्र के विराजमार अपने मामा के घर आया था। सोमवार को वह गांव के युवकों के साथ संत रविदास की मूर्ति विसर्जन करने गया था। वहां दर्जनों युवक नदी में घुसकर मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही साथ आए युवकों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। चौबीस घंटे बाद भी युवक का पता नहीं लगने पर गांव के भानू प्रकाश सिंह, लोकेश सिंह ने एसडीएम से मुलाकात कर युवक की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मामला को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने घटना स्थल पर जाकर गोताखोंरो के माध्यम से तलाश कराई लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। उधर इसकी खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की तलाश की जा रहीं है। लेकिन अभी पता नहीं चल सका है। गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed