फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Miscreants looted bike and cash from mechanic at gunpoint

Deoria News: असलहे के बल पर बदमाशों ने मैकेनिक से बाइक व नकदी लूटी

Thu, 06 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted bike and cash from mechanic at gunpoint
कंचनपुर। मंगलवार की देर रात तिरुपति टाटा मोटर्स देवरिया से काम करके वापस जा रहे मकैनिक की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसकी मोटरसाइकिल तथा बैग में रखा 4,000 रुपये, पैन कार्ड व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 समेत तरकुलवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय डीह सोनबरसा निवासी सलमान अंसारी महुआनी चौराहे के समीप तिरुपति टाटा मोटर्स पर मैकेनिक का काम करते हैं। वह मंगलवार की देर रात काम समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अभी वह तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव के समीप पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर पैकेट में रखे 4,000 रुपये, पैन कार्ड, मोबाइल, आधार कार्ड समेत बाइक लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह से सूचना डायल 112 समेत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने छानबीन की। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed