{"_id":"6a762558e9e381a35c0aa5a1","slug":"mischievous-monkey-leaves-innocent-child-bloodied-deoria-news-c-208-1-deo1035-188683-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उत्पाती बंदर ने मासूम को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उत्पाती बंदर ने मासूम को किया लहूलुहान
Sat, 08 Aug 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक उत्पाती बंदर के हमले में मासूम बच्ची घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
दुबे टोला निवासी अनिल की पांच वर्षीय बेटी अनु सुबह एक शख्स के घर जा रही थी। रास्ते में एक लाल मुंह वाले बंदर ने उस पर हमला कर काटकर घायल कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदर को भगाया।
लोगों का कहना है कि यह लाल मुंह वाला बंदर पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है। कस्बा, दुबे टोला, पक्खन टोला, कारी टोला, द्वारिका, वृंदावन में घूम-घूमकर बंदर करीब 150 लोगों को काटकर घायल कर चुका है।
विज्ञापन
इसके बावजूद संबंधित विभाग उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उत्पाती बंदर को जल्द पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को उसके आतंक से राहत मिल सके।