फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Minor's medical examination to confirm age

कम उम्र में विवाह मामला: शादी करने वाला युवक फरार, उम्र की पुष्टि के लिए नाबालिग का हुआ मेडिकल

Sat, 02 Dec 2023 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 02 Dec 2023 04:53 PM IST
सार

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की शादी उसके न चाहने के बावजूद माता-पिता करा दिए। ससुराल गई किशोरी कुछ दिन रहने के बाद वहां से एक सप्ताह पहले भाग गई। भटकते हुए किशोरी मंगलवार की रात तरकुलवा थाने पर पहुंची, जहां पुलिस को पूरी कहानी सुनाई।

विज्ञापन
Minor's medical examination to confirm age
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कम उम्र में बेटी की शादी करने वाले माता-पिता वन स्टॉप सेंटर पर शुक्रवार को पहुंचे, लेकिन जिस युवक से शादी की है वह फरार है। आधार कार्ड व राशन कार्ड नहीं लाने की वजह से किशोरी के उम्र की जांच के लिए मेडिकल कराया गया। मंगलवार को माता-पिता को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। किशोरी की जिस युवक से शादी हुई है, उसे ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की शादी उसके न चाहने के बावजूद माता-पिता करा दिए। ससुराल गई किशोरी कुछ दिन रहने के बाद वहां से एक सप्ताह पहले भाग गई। भटकते हुए किशोरी मंगलवार की रात तरकुलवा थाने पर पहुंची, जहां पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया। चाइल्ड केयर लाइन और सीडब्लूसी की काउंसलिंग में बाल विवाह का मामला सामने आया।
विज्ञापन


शुक्रवार को किशोरी के माता-पिता वन स्टॉप सेंटर पर पहुंचे, लेकिन किशोरी का व अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड व कोई अन्य प्रमाणित पहचान पत्र नहीं लाने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी और उन्हें मंगलवार को दोबारा काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। जिस युवक से शादी करने का दावा माता-पिता कर रहे हैं अब वह सामने आने से बच रहा है। बुलाने के बावजूद उसके घर वाले भी कोई नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किशोरी की उम्र की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया गया। रिपोर्ट आने और माता-पिता की काउंसलिंग के बाद इस मामले में कार्रवाई आगे बढेगी। प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि किशोरी की शादी जिस युवक से होने की बात कही जा रही है। वह सामने आने से भाग रहा है।


उसके घर वाले भी नहीं आए थे। किशोरी के माता-पिता आए थे, लेकिन कोई कागजात नहीं लाए थे, इसलिए उन्हें मंगलवार को बुलाया गया है। साक्ष्य और काउंसलिंग में जो बातें सामने आएगी। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed