{"_id":"658328f203128597740aeab7","slug":"minor-learning-tractor-crushes-elderly-woman-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15499-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर सीख रहे नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर सीख रहे नाबालिग ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत
Wed, 20 Dec 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं ने भागकर बचाई जान, घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
दरवाजे के पास बैठकर अन्य महिलाओं से बात कर रही थीं फूलवासी
सोनूघाट। गांव में ट्रैक्टर चलाना सीख रहे नाबालिग ने घर के दरवाजे के पास बैठी एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जबकि दो महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद नाबालिग ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अगस्तपार गांव की रहने वाली 90 वर्षीय फूलवासी देवी बुधवार को दोपहर में अपने दरवाजे के पास बैठकर गांव की कुछ महिलाओं के साथ बैठकर बात कर रही थीं। पास में एक नाबालिग गांव के गब्बूलाल विश्वकर्मा का ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। इसी दौरान नाबालिग ने दरवाजे के पास बैठी फूलवासी देवी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। वहां बैठी दो महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद नाबालिग ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
गांव वाले घायल महिला को लेकर इमरजेंसी पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर चले गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर करीब दो घंटे तक जमी रही।
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में वार्ता हुई। इसके बाद माहौल शांत हुआ। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।