{"_id":"61647c688ebc3e7637774edd","slug":"minister-surya-pratap-shahi-minister-deoria-news-gkp4125978158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की खुशहाली के लिए काम कर रही सरकार : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की खुशहाली के लिए काम कर रही सरकार : शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों की खुशहाली के लिए काम कर रही सरकार : शाही
- तरकुलवा ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि निवेश मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब एवं किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। आमजन की बुनियादी समस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। वे सोमवार को तरकुलवा विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित कृषि निवेश मेला एवं प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किए गए कर्जमाफी योजना के अंतर्गत देवरिया जिले के 42 हजार 254 किसानों के कर्ज माफ हुए थे। 67 किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर दिया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 982 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं। तरकुलवा एवं गढ़ रामपुर कस्बों में नाला निर्माण कराया गया है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मंत्री ने रमेश कुमार भारती, सचिन, श्रवण विश्वकर्मा, आत्मा कुमार पाण्डेय, राजेश कुशवाहा एवं भोरिक को आयुष्मान कार्ड व कई किसानों को बीज का मिनी किट वितरित किया। कार्यक्रम को उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा, भाजपा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ.जितेंद्र प्रताप राव, ब्लाक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, बीडीओ डा.अशोक कुमार त्रिपाठी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, जिला कृषि आधिकारी मुहम्मद मुज्ज्मिल अंसारी, मनोज भारती, डा.अमित, अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, एडीओ एजी हृदया नन्द, बीटीएम वीरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।