{"_id":"6807e9187e13a409fd0b63cc","slug":"mining-department-caught-three-trucks-carrying-sand-deoria-news-c-208-1-sdn1004-152048-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बालू लेकर आ रहे तीन ट्रक खनन विभाग ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बालू लेकर आ रहे तीन ट्रक खनन विभाग ने पकड़े
Wed, 23 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते सोमवार को बिना परमिट बालू लेकर आ रहे तीन ट्रकों को खनन विभाग ने पकड़ लिया। यह देख चालक बिहार की सीमा में गाड़ी खड़ी कर टीम के जाने का इंतजार करने लगे।
कार्रवाई के बाद ट्रकों को सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरे दिन भी टीम बिना परमिट सीमा में प्रवेश करने वाले ट्रकों की तलाश में जुटी रही। बताया जा रहा है कि लार के मेहरौना चेकपोस्ट, भाटपार रानी के रामपुरबुज़ुर्ग के रास्ते बिना परमिट सौ से अधिक ट्रक चालक प्रतिदिन बालू लेकर यूपी में प्रवेश करते हैं।
बताया जा रहा है कि बिहार से बालू लाकर लार, पिपरा चौराहा, सलेमपुर, बरहज, देवरिया, भाटपार रानी, फुलवरिया स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकानों पर बिक्री की जाती है। इससे राजस्व विभाग को प्रतिदिन लाखों का चूना लग रहा है। इसकी जानकारी होने पर खनन विभाग की टीम रामजानकी मार्ग पर उकीना गांव के पास पहुंची। तभी तीन ट्रक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
टीम ने रोक कर राज्य परमिट दिखाने को कहा। इस पर चालक नहीं दिखा पाए। मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई कर ट्रकों को सीज कर दिया गया। इसकी भनक लगते ही अवैध रूप से बालू लेकर आने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।
चर्चा है कि कुछ चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदल भाग निकले। इसके अलावा टीम जिले के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों में बिना परमिट ट्रक लोड कर आने वालों की पुलिस तलाश करती रही। मंगलवार को भी टीम वाहनों की चेकिंग कर संबंधित कागजात चेक किया।