फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mini stadium to be built in Khiriya village of Bhatni is in limbo, players disappointed

Deoria News: भटनी के खिरिया गांव में बनने वाला मिनी स्टेडियम अधर में, खिलाड़ी निराश

Sun, 08 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mini stadium to be built in Khiriya village of Bhatni is in limbo, players disappointed
भटनी। खेलो इंडिया के तहत खिरिया गांव में 2.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मिनी स्टेडियम तीन साल बाद भी बन नहीं सका है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को निराशा हाथ लगी है। खेलकूद और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद से जल्द मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

भटनी के खिरिया गांव में 2019-20 में खेलो इंडिया के तहत मिनी स्टेडियम बनाने के लिए अधिकारियों जमीन चिह्नित की थी। तत्कालीन ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने इसका स्वागत करते हुए मिनी स्टेडियम के लिए जमीन भी देने का एलान कर दिया। जिले से लेकर लखनऊ तक पत्रावली तैयार कर फाइल विभाग में स्वीकृत होने को चली गई। तभी से क्षेत्र के लोग मिनी स्टेडियम बनने की आस लगाए हुए हैं। पूर्व प्रधान ने कहा कि अधिकारियों के कहने के अनुसार गांव में जमीन उपलब्ध कराई गई। पत्रावली और फाइल बनाने में ग्राम सभा ने भरपूर सहयोग किया, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा और सांसद रविन्द्र कुशवाहा से लगातार गुहार लगाई जा रही है। गांव के युवाओं ने कहा कि खिरिया गांव में मिनी स्टेडियम बनने की जानकारी पर बहुत खुशी हुई थी। क्षेत्र में कोई खेल मैदान नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्टेडियम बनने की बात आई तो क्षेत्र के युवा खुशी से झूम उठे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की मांग को देखते हुए इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू करा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed