{"_id":"574346874f1c1b1d1669170e","slug":"million-left-the-gas-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ ने छोड़ी गैस सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ ने छोड़ी गैस सब्सिडी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पैकौली में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने उज्जवला योजन के तहत लाभार्थियों को रसोई गैस वितरण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार की महत्वकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को सदर ब्लॉक के पैकौली में 40 और भटनी में 50 गरीब लोगों में गैस सिलिंडर का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने पैकौली पवहारी महराज की कुटी के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़, भटनी नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 115 नंबर रेलवे ढाला पर ओरवरब्रिज का निर्माण और भटनी-भरथुआ मार्ग को फोरलेन बनवाने का एलान किया।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर अब तक देश के दो करोड़ लोगों ने गैस पर मिलने वाले सब्सिडी छोड़ दी हैं। इसी रकम से सरकार गरीबों में मुफ्त गैस कनेक्शन बांट रही है। उन्होंने कहा कि भोजन बनाने में माताओं, बहनों को हो रही परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना लागू की है। इकेंद्रीय मंत्री ने पैकौली में पांच महिलाओं को अपने हाथ से गैस का कनेक्शन दिया। यहां कुल 40 लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने पैकौली महराज कुुटी के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये दिलाने का आश्वासन दिया।
वहीं, भटनी में गैस एजेंसी पर आयोजित कार्यक्रम में पचास गरीब परिवार को केंद्रीय मंत्री के हाथों गैस सिलिंडर वितरण किया गया। दोनों जगहों पर हुए गैस वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, विजय कुमार दुबे, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, डॉ. अभय मणि, भूपेंद्र सिंह, अजय शाही, सनत पांडेय, प्रमोद शाही, सीपी सिंह, अजय दुबे, प्रमोद शाही, राजू शाही, देवेंद्र राय, मनोज शाही, सुदर्शन यादव, अभिषेक पांडेय, अभिषेक राय, संदीप आदि रहे।