{"_id":"5e4c24cf8ebc3ef2a841c143","slug":"militry-man-died-in-chandigarh-salempur-news-gkp341645739","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में इलाज के दौरान सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में इलाज के दौरान सेना के जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में इलाज के दौरान सेना के जवान की मौत
भागलपुर काली चरण घाट पर इकलौते बेटे ने दी मुखाग्नि
गार्ड ऑफ आनर के साथ किया गया अन्तिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। बरठा बाबू गांव निवासी चंडीगढ़ में तैनात सेना का जवान 50 वर्षीय कृष्णा नंद सिंह की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव घर आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम को भागलपुर कालीचरण घाट पर गार्ड ऑफ आनर के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।
मईल थाना क्षेत्र के बरठा बाबू गांव निवासी कृष्णा नन्द सिह सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर चंडीगढ़ में तैनात थे। 16 फरवरी को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके साथी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए, जहां मौत हो गई। मौत की सूचना विभाग के अधिकारियों ने परिवार के लोगों की दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सेना के जवान शव घर पहुंचा। शव को देखते ही देख परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। शाम को भागलपुर कालीचरण घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बरहज सीओ अंबिका, निरीक्षक सीआरपीएफ दीपक कुमार सिंहा ने जवान को श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ के जवान और जनपद से आए पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ फायर कर सलामी दी। पिता को मुखाग्नि बेटे धन्नू सिंह ने दी। धन्नू इंटरमीडिएट का छात्र है। पिता की मौत के बाद उसने बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। कृष्णा नंद सिंह की तीन संतानों में एक बेटा व दो बेटियां हैं।