फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Middle aged man hanged himself as his wife refused to give him money to drink alcohol, shepherds saved his life

Deoria News: शराब पीने के लिए पत्नी नहीं दिए रुपये, फंदे से लटक गया अधेड़, चरवाहों ने बचाई जान

Sun, 07 Sep 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man hanged himself as his wife refused to give him money to drink alcohol, shepherds saved his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। शराब पीने के लिए पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो पति खेत में जाकर पेड़ की डाली से गमछा के सहारे फंदे से लटक गया। संयोग वश बगल में भैंस चरा रहे चरवाहों ने उसे देख लिया और जान बचा ली। चरवाहों ने आननफानन एंबुलेंस से सीएचसी तरकुलवा भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कोंहवलिया भारत राय गांव निवासी राजेंद्र निषाद (55) शनिवार की सुबह गेहूं बेचकर शराब पीने जा रहा था। पत्नी लालती देवी उसे शराब पीने से मना करने लगी तो वह विवाद करने लगा। कुछ देर बाद वह नदी के किनारे खेत में जाकर एक पेड़ की डाली के सहारे गमछा गले में बांधकर लटक गया। कुछ दूरी पर भैंस चरा रहे लोगों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो दौड़ कर मौके पर पहुंचे। चरवाहों ने गमछा को काटकर उसे उतारा और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। ग्राम प्रधान जनार्दन जायसवाल ने बताया कि शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये मांग रहा था, नहीं देने पर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed