फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Middle-aged man dies in collision between tractor and bike

Deoria News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies in collision between tractor and bike
पैकोली/रुद्रपुर। रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर छितही मोड़ के पास रविवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के छितरूआं गांव निवासी विजय राजभर (50) पुत्र स्व. रामराज राजभर गोरखपुर दवा कराने गए थे। वह लौटते समय अपने बेटे के ससुराल गौरीबाजार थाना क्षेत्र के थरेसरा गांव पहुंचे। वहां से अपनी बहू की बहन अर्चना (18) को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। वह रामनक्षन से देवरिया मार्ग पर छितही मोड़ के पास पहुंचे थे, इसी बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही पत्नी कोईली देवी व परिवार के सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे। विजय की सरौरा चौराहे पर किराना की दुकान है। उसका एक पुत्र बृजेश है, जो मुंबई में रहकर कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed