{"_id":"67bccd29d818aed50205e7f0","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-truck-mourning-spread-in-wedding-house-deoria-news-c-208-1-deo1004-147911-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम
Tue, 25 Feb 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर/तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव में भतीजे की बरात निकलने से पहले डाला व सिंहोरा लेने गए चाचा की देवरिया-धुसवा मार्ग पर खजुरिया के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पल भर में शादी की खुशियां काफूर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।
थाना क्षेत्र के मुजहना घाट के रहने वाले सुयश मिश्रा (55) पुत्र बाबूलाल मिश्रा के के छोटे भाई टुन्नू मिश्रा के बड़े बेटे अभिषेक मिश्रा की सोमवार को बरात जानी थी। भतीजे की शादी के लिए सोमवार सुबह वे बुलेट गाड़ी से देवरिया डाल और सिंहोरा खरीदने गए थे। वापस घर लौटते समय वह देवरिया-धुसवा मार्ग पर खजुरिया के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक से बचाने के चक्कर में वे बुलेट में ब्रेक लगाए, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सुयस मिश्र की विंध्याचल मंदिर के पास पूजा पाठ सामग्री की दुकान खोल रही थी। वह पूजा पाठ के सामान की बिक्री करते थे। उनके पुत्र गुड्डू प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। वह एक सप्ताह पहले शादी में शरीक होने अपने घर आये थे। मौत की खबर से पत्नी उमा देवी और पुत्र गुड्डू का रो रो-कर बुरा हाल है।