फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Middle-aged man arrested for sexually abusing a girl in a moving bus

Deoria News: चलती बस में बच्ची से गंदी हरकतें, अधेड़ गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man arrested for sexually abusing a girl in a moving bus
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास चलती बस में मझाैलीराज निवासी जमालुद्दीन ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दी। इस पर बच्ची जोर से चीख पड़ी और दूसरी सीटपर बस में बैठे माता-पिता के पास जाकर रोने लगी।
विज्ञापन

इस पर सभी यात्री अवाक रह गए। बच्ची के माता-पिता ने यात्रियों से जमालुद्दीन की करतूतों के बारे में बता दिया। इसके बाद यात्रियों ने अधेड़ की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। खुखुंदू चौराहे पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सिवान जिला के असाव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स अपने परिवार के साथ बस से चिड़िया घर घूमने के लिए गोरखपुर जा रहा था। वह सलेमपुर में आकर परिवार के साथ दूसरी बस में चढ़ा। सभी लोग बस में सीट पर बैठ गए, जबकि पांच वर्षीय बच्ची खड़ी रही तो सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जमालुद्दीन ने उसे अपनी गोद में बैठा लिया। आरोप है कि बच्ची को गोद में बैठाने के बाद वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। कुछ देर बाद बच्ची जोर से चीख पड़ी और रोते हुए भागकर माता-पिता के पास जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने माता-पिता को अधेड़ की करतूतों के बारे में बताया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों को इसकी जानकारी हो गई। यात्रियों ने मिलकर अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर बस आगे निकल गई। ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed