फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   merritorious got prize

मेगा मोटिवेशनल प्रोग्राम में पुरस्कृत हुए मेधावी

Sun, 17 Jan 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
merritorious got prize
मेगा मोटिवेशनल प्रोग्राम में पुरस्कृत हुए मेधावी
विज्ञापन

देवरिया। ओम एस्ट्रल संस्था के प्रांगण में रविवार को मेगा मोटिवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने ई-असाइनमेंट के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के गुर, समस्याओं का निवारण एवं कठिन समय में सही निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो गिरता है वही उठकर चलता है। स्वयं पर विश्वास करना सीखें और अपने दिमाग का रिमोट कंट्रोल दूसरे को ना सौंपें। मोटिवेशनल प्रोग्राम में सर्वेंद्र सिंह प्रथम, शालिनी द्विवेदी द्वितीय व शहाबुद्दीन अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। न्यायाधीश ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान केशव धर द्विवेदी, सुष्मिता श्रीवास्तव, पर्यावरण प्रहरी लवली राय, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज, अनुराग तिवारी, संतोष मिश्र, शिक्षक मनीष पांडेय, डॉ वीरभद्र द्विवेदी, दीप्ति शुक्ला, संजीव श्रीवास्तव, संजू पाठक, पूनम मद्धेशिया, शुभम द्विवेदी, आशुतोष यादव, राजन गुप्ता, प्रियांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed