{"_id":"645550542abad984ff0a48a4","slug":"meritorious-students-honored-deoria-news-c-7-1-153938-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आगे बेहतर करने को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, आगे बेहतर करने को किया प्रोत्साहित
Sat, 06 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान भलुअनी में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते प्रचार्य डा.दिनेश मणि त्रिपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज का मनाया गया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी नें कहा की गुरु से बड़ा कोई नहीं हैं। इसलिए गुरु की परंपरा वंदनीय हैं। वह छात्रों के मानसिक स्तर को विकसित करने में शिल्पकार की भूमिका में रहते हैं। उनके अंदर तीनों शक्तियां विराजमान होती हैं।
उन्होंने कहा कि सदैव सकारात्मक विचार छात्रों के अंदर होनी चाहिए। हमारी बेटियां आज वायुयान चला रही हैं । शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने सोहन लाल द्विवेदी की कविता कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.., को सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि मनोवैज्ञानिक प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। समारोह को रेनू मणि त्रिपाठी, सेवानिवृत्त अभियंता कुंवर विजय सिंह, सनत पांडेय डब्बू, सुधा तिवारी, गोविंद तिवारी, मारकंडेय तिवारी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, विनोद सिंह गुड्डू ने संबोधित किया। संचालन परमेश्वर दयाल मिश्र ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वें स्थान पर रही हाईस्कूल की रोशनी यादव और रोशनी गोड़, उजाला सिंह, आर्यन रजक, आदर्श यादव, मयंक कुशवाहा, ऋषिकेश शर्मा, हर्षित यादव, अनुश्री, अनुज वर्नवाल, कल्पना यादव, कात्यायनी मिश्र सहित 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति, यशवंत यादव, मृत्युंजय तिवारी, जैनेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, देवेंद्र पाठक, मार्कंडेय तिवारी, प्रभात मिश्र, धर्मवीर भारती और मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे।