{"_id":"692f30495e82d7c9a8069530","slug":"mentally-challenged-woman-staying-at-her-daughters-house-raped-accused-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1010-169250-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटी के घर रह रही मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटी के घर रह रही मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा
Wed, 03 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के घर रह रही मंदबुद्धि महिला के साथ मंगलवार को उसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। महिला की 58 वर्षीय मां मंदबुद्धि है, जिसके चलते वह उसे अपने साथ लेकर ससुराल में रहती है। महिला के गांव का एक व्यक्ति दोपहर में मंदबुद्धि महिला को बातों में फंसाकर अपने कमरे में लेकर चला गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।