{"_id":"6a4ea1350a2b2dc4dd0358fa","slug":"memorandum-submitted-to-dm-by-exhibiting-deoria-news-c-208-1-deo1009-186464-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोटदारों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोटदारों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा
Thu, 09 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीदेवरिया। आल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कोटेदारों ने कहाकि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 28 जुलाई को लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहाकि देश के अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी उनका कमीशन तत्काल बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। मासिक खाद्यान्न वितरण समाप्त होते ही कमीशन की राशि बिना किसी विलंब के सीधे कोटेदारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाए। उन्होने कहाकि चुनाव रंजिश या दुर्भावना के कारण कोटेदारों के विरुद्ध की जा रही झूठी आईजीआरएस शिकायतों से कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने मांग किया जांच में शिकायतें असत्य पाए जाने पर संबंधित शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद में बने जर्जर अन्नपूर्णा भवनों की उच्च स्तरीय जांच कराने और खाद्यान्न को चूहों व सीलन से बर्बादी से बचाने के लिए कोटेदारों को सुरक्षित स्थानों या उनके घर से राशन वितरण की अनुमति देने की मांग की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि, अखिलेश मिश्र, सन्तोषी देवी, रामू पासवान, मुन्ना प्रसाद, सुनील सिंह, दूधनाथ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।