फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Members of the District Planning Committee

जिला योजना की बैठक में सदस्यों का हंगामा

Sat, 20 May 2017 11:06 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 20 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Members of the District Planning Committee
जलनिगम के अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला योजना की बैठक में बगैर चर्चा के कार्रवाई की पुष्टि पर जिला पंचायत के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। डीएम के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वित्तीय वर्ष के लिए विभागीय कार्ययोजना पर चर्चा हुई। गन्ना किसानों का बकाया, एसटी वर्ग के लोगों को लाभ, निशुल्क बोरिंग में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12.30 बजे से जिला योजना की बैठक शुरू हुई। सीडीओ राजेश त्यागी ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि के लिए बात कही। सदस्य मुकुल सिंह ने बगैर चर्चा के कार्रवाई की पुष्टि पर सवाल उठाया। इस पर सदस्यों ने सहमति जताई। सभागार में हंगामा शुरू हो गया। रवि प्रकाश ने प्रस्ताव के बावजूद सड़कों का चयन नहीं होने पर नाराजगी जताई। अशोक यादव ने कहा कि सदस्यों से कभी प्रस्ताव नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार ने सड़कों का प्रस्ताव देने को कहा। ताकि पीडब्ल्यूडी से निर्माण कराया जा सके। प्रमिला देवी, शकुंतला भारती और प्रेमलता सिंह आदि सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान विधायक काली प्रसाद ने अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ शासन को वापस जाने पर हैरत जताई। उपनिदेशक ने कहा कि कार्ययोजना बन गई है। उद्यान विभाग की चर्चा के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने पूछा कि किसकी गलती है जिसकी वजह से प्रस्ताव नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने उद्यान अधिकारी से पूछा कि जिले के लिए क्या कर रहे हैं। किसानों को सब्जी की खेती, जिसमें केला, बैगन, भिंडी  अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करें ताकि किसान आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो जाएं। प्रतापपुर चीनी मिल का बकाया भुगतान नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। बताया कि चीनी मिल प्रबंधन नौ करोड़ का चीनी बेंचकर किसानों को रुपये देगी। 15 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा।

विधायक काली प्रसाद ने इलाके में पशु अस्पताल और आवास नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने तालाब खुदाई के बारे में पूछा। कहा कि इसके लिए किसानों को प्रेरित करें। दुग्ध विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने हैरत जताई। कहा कि अधिकांश समितियां बंद होती जा रही हैं। पेड़ों की अवैध कटान पर कृपाशंकर उपाध्याय ने वन विभाग की कार्यशैली पर  सवाल उठाया।

स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली पर रविप्रकाश सिंह ने सवाल उठाया। सदस्यों ने कहा कि सूदखोरों पर कार्रवाई की जाए। डीएम सुजीत कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। किसान नेता विनय सिंह ने मनरेगा के कार्यों के आवंटन में भ्रष्टाचार की बात कही। बोले कि बगैर काम कराए चहेते मजदूरों के पास रुपये पहुंच जा रहे हैं।


पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने कहा कि बिचौलिए के जरिए शौचालय का रुपये भेजा जा रहा है। जल निगम की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि जिले में इंडिया मार्का-टू हैंडपंप खराब हो चुके हैं। सदस्यों ने कहा कि अधिशासी अभियंता को स्थानांतरित नहीं किया गया तो जिले के इंडिया मार्का-टू हैंडपंप बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed