{"_id":"6a285c6f11231ab991003a26","slug":"member-of-the-state-womens-commission-inspected-the-phc-deoria-news-c-208-1-deo1015-184100-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीएचसी का किया निरीक्षण
Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा मंगलवार को 2 बजे भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में फैले गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और सफाई का निर्देश दिया। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
गीता विश्वकर्मा सबसे पहले ओपीडी में पहुंची। वहां डॉ. संजय कुमार और डॉ. आबिद मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने ओपीडी में मौजूद उपस्थिति पंजिका और रोगी रजिस्टर का निरीक्षण किया। वहां पहुंचे महिला रोगियों से बातचीत की। दवा और इलाज के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद वह प्रसव कक्ष में पहुंचकर महिलाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लीं। ओटी रूम और प्रसव वार्ड का भी निरीक्षण किया। बाहर कोने में पड़ी गंदगी का अंबार देखकर सख्त नाराजगी जताईं और उसे तुरंत सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं से जननी सुरक्षा योजना आदि के बात किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी भार्गव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आबिद आदि उपस्थित रहे।