फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Meha Harhangpur won the trophy by defeating Tarkulwa's team 3-1.

Deoria News: तरकुलवा की टीम को 3-1 से हरा मेहा हरहंगपुर का ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 17 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Meha Harhangpur won the trophy by defeating Tarkulwa's team 3-1.
तरकुलवा। नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज दूबे टोला, तरकुलवा के प्रांगण में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को दूबे टोला, तरकुलवा और मदनी क्लब मेहा हरहंगपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मेहा हरहंगपुर की टीम ने दूबे टोला, तरकुलवा को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। अतिथियों व आयोजकों ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के पहले हॉफ में मदनी क्लब मेहा हरहंगपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ के 10वें मिनट में दूबे टोला, तरकुलवा के खिलाड़ियों ने एक गोल दागकर मैच का स्कोर 2-1 कर खेल में रोमांच पैदा कर दिया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में मेहा की टीम ने एक गोल कर मुकाबले को 3-1 से जीत लिया।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के सभासद प्रतिनिधि गुड्डू सिद्दीकी, आमिर शेख, नौशाद आलम, पूर्व प्रधान मुन्नू बाबू, अवधेश सिंह आदि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। निर्णायक की भूमिका में अरमान वारसी रहे। कमेंट्री शिवम व शाहनवाज ने किया। इस मौके पर संतोष यादव, बशीर, सलमान, अजहर वारसी, बबलू, बिट्टू, आकाश, बागी सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed