{"_id":"60ef286f8ebc3e9cdd156bc0","slug":"meeting-deoria-news-gkp4018770152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के लिए मिलकर काम करें : ले.जनरल रविंद्र प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के लिए मिलकर काम करें : ले.जनरल रविंद्र प्रताप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष ने की समीक्षा, तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उप्र राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेट जनरल रविंद्र प्रताप शाही ने बुधवार विकास भवन गांधी सभागार में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने और तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रभावितों तक सुविधाओं को पहुंचाने की कोशिश होनी चाहिए, इसके लिए सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। जनता की तकलीफों को दूर करना जहां हम लोगों की जिम्मेदारी है, वहीं ऐसा वातावरण विकसित हो कि उन्हें कोई तकलीफ न हो, इस प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाए। आपदा प्रबंधन के उपायों से लोगों को जागरूक किया जाए। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने नावों की क्षमता से कम ही व्यक्तियों को बैठाने पर बल दिया। उन्होंने नावों का फिटनेस व घाटों पर दिशा निर्देशों का बोर्ड डिस्प्ले कराए जाने का भी निर्देश दिया। ग्रामीण स्तर पर लेखपालों व ग्राम प्रधानों की भी सहभागिता ली जाए। उन्होंने दामिनी एप से लोगों को जोड़ने पर भी बल दिया।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि ग्राम प्रधानों की उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रस्तावित है। सीडीओ एवं डीपीआरओ द्वारा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया जाएगा। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव, निर्देश प्राप्त हुए है, उसका पालन कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीआरओ/आपदा प्रबंधन प्रभारी अमृत लाल बिंद, सीएमओ डॉ. आलोक पाणॅडेय, सीएफओ एसएस राय, सीवीओ डॉ. विकास साठे, अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल एवं एसडीएम बरहज संजीव कुमार यादव, रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, सदर सौरभ सिंह, डीएफओ वीके पांडेय आदि मौजूद रहे।