फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Medical college principal's car crashed

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Medical college principal's car crashed
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की गाड़ी बृहस्पतिवार को अयोध्या के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा था कि सभ्ली ग बाल-बाल बच गए। प्राचार्य सहित उसमें सवार पांच लोगों को लखनऊ मीटिंग में जा रहे थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल बृहस्पतिवार को किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होने अपने वाहन से जा रहे थे। उसमें एनाटमी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मृत्युंजय पांडेय, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, एनाटमी विभाग की डॉ. शालिनी गुप्ता भी थीं। बताया जाता है कि गाड़ी अयोध्या के पास पहुंची थी, इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। प्राचार्य ने बताया कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ईश्वर की कृपा रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed