फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Medical College: Long queue in OPD, jostling while waiting

मेडिकल कॉलेज : ओपीडी में लंबी कतार, इंतजार में धक्का-मुक्की

Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Medical College: Long queue in OPD, jostling while waiting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को भीड़ से व्यवस्था लड़खड़ा गई। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। सभी जगह लंबी लाइन रही। ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
मेडिसिन, आर्थो विभाग, ईएनटी, सर्जरी, चर्म रोग में पहले डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए धक्का-मुक्की हुई। महिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। रजिस्ट्रेशन, बिलिंग काउंटर, दवा वितरण काउंटर और डिजिटल एक्स-रे केंद्र पर उमस और गर्मी से मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। 9:30 बजे तक लाइन लंबी हो गई। 10 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर कतार लगी रही। महिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर दोपहर करीब एक बजे तक भीड़ रही। अस्पताल में तेइस सौ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा तेरह सौ से अधिक मरीज फालोअप में पहुंचे थे। मरीजों के साथ तीमारदार भी थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह 11:30 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतार दिखी। लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर के लोग गेट पर पहुंच जा रहे थे। सुरक्षाकर्मी लोगों को शांत कराने और लाइन दुरुस्त कराने में जुटे थे। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील गोंड, डॉ. प्रांजल ने करीब साढ़े चार सौ मरीजों का इलाज किया। आर्थो विभाग में मरीजों की भीड़ अधिक थी। इधर से गुजरते समय दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed