{"_id":"6998be90c2dd8f57a6095575","slug":"medical-college-huge-crowds-gathered-at-medicine-counters-medicines-were-available-only-after-waiting-for-hours-deoria-news-c-208-1-deo1009-175379-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : औषधि काउंटरों पर लगी ही भारी भीड़, घंटों इंतजार के बाद मिल रही दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : औषधि काउंटरों पर लगी ही भारी भीड़, घंटों इंतजार के बाद मिल रही दवा
Sat, 21 Feb 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दवा लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दवा लेने में मरीजों को आधे से एक घंटे का समय लग जा रहा है। कई औषधि काउंटर पर दवा लेने के लिए मरीजों और तीमारदारों में धक्का-मुक्की हो जाती है। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी इसे संभाल लेते हैं। इस समस्या के पीछे काउंटरों की कमी मुख्य वजह बताई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में बीते ढाई साल से छह औषधि काउंटर संचालित हो रहे थे। इससे मरीजों को दवाई लेने में काफी आसानी रहती थी। इन छह काउंटरों में चार काउंटर वर्तमान जगह पर और दो काउंटर पश्चिम तरफ संचालित हो रहे थे। करीब छह माह पहले सीसीयू निर्माण के चलते पुराने भवन का एक हिस्सा ध्वस्तीकरण की चपेट में आ गया है। इसके चलते यह काउंटर बंद हो गए। अब चार काउंटरों पर ही दवा वितरण का कार्य हो रहा है। पहले से ही मरीजों का भारी दबाव को झेल रहे मेडिकल कॉलेज में अब बचे हुए चार काउंटरों पर ही दवा वितरण का बोझ आ गया है।
-- -- -- -- --
लंबी कतारों से मरीज बेहाल
ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवा के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। औषधि काउंटर पर सुबह नौ बजे से ही कतारें लग जा रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिनके लिए घंटों खड़ा रहना संभव नहीं है। मरीजों का कहना है कि दवा मिलने में काफी समय लग रहा है। बरियापुर से पिता का इलाज कराने आए प्रदीप का कहना है कि दवा लेने में काफी समय लग रहा है। खुखुंदू से बच्चे का दवा कराने आईं सरिता का कहना है कि डॉक्टर को दिखाने से लेकर दवा लेने तक काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट.........
- औषधि काउंटर बढ़ाने के लिए जगह नहीं है। नई जगह की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही इस समस्या का निदान कर लिया जाएगा।
डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज