फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MDM is removed from the NGOs: cook federation

एमडीएम से एनजीओ को हटाया जाए : रसोइया महासंघ

Sat, 23 Jul 2016 10:23 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
MDM is removed from the NGOs: cook federation
देवरिया में रसोइया संघ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ ने एनजीओ को एमडीएम से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एमडीएम पकाने के लिए असहाय तबके की महिलाओं को तैनात किया गया है, लेकिन नवीनीकरण में भी मनमानी की रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन



जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की जुटान टाउनहाल परिसर में हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष संगीता यादव, सुरेंद्र गौतम, जगदीश प्रसाद की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस में आएं। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुुंचें। मांगपत्र में कहा गया है कि एमडीएम पकाने के लिए गरीब और असहाय तबके के महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए रसोइयों का हर वर्ष नवीनीकरण किया जाता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एमडीएम की जिम्मेदारी एनजीओ को मिलने से हजारों रसोइयों के आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। इसके चलते सैकड़ों रसोइयों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है। रसोइयों का मानदेय उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं होने से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक मानदेय का हिस्सा हड़प लेते हैं। इसके साथ ही पूरे 12 महीने का मानदेय प्रदान किया जाए। प्रदर्शन में सुुनीता देवी, दीनानाथ, जलेबी देवी, रमेश यादव, ऊषा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed