फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maurya Express train will not stop at Bankata.

Deoria News: बनकटा में नहीं होगा मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

Fri, 05 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maurya Express train will not stop at Bankata.
भाटपार रानी। बनकटा रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा क्योंकि इस स्टेशन से हर दिन 50 से भी कम यात्रियों का आवागमन है। यह आय रेलवे बोर्ड के नियमानुसार बहुत कम है। रेल प्रशासन ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर के पत्र के जवाब में उन्हें यह सूचना दी है।
विज्ञापन

बिहार बाॅर्डर स्थित बनकटा रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से चल रही है। कुछ दिन पहले सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर ने भी इसके लिए प्रयास करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर को भेजे पत्र में बताया है कि वर्तमान में बनकटा रेलवे स्टेशन पर तीन अप और दो डाउन मेल एक्सप्रेस और तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया है। इस स्टेशन पर प्रतिदिन प्रति गाड़ी के अनुसार औसत यात्री संख्या 50 और आमदनी 1263 रुपये मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने वर्तमान ठहराव नीति में स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किए जाने के लिए न्यूनतम 13132 रुपये का ठहराव व्यय निर्धारित किया है। इससे कम आमदनी पर ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया जाएगा। मौर्य एक्सप्रेस काे मानक पूरे नहीं होने की वजह से ठहराव प्रदान किया जाना वाणिज्यिक दृष्टिकोण से औचित्य पूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed