फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Matter of delay in construction of Bhagda bridge raised in Legislative Council

Deoria News: विधान परिषद में उठा भागड़ा पुल निर्माण में देरी का मामला

Fri, 11 Aug 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Matter of delay in construction of Bhagda bridge raised in Legislative Council
विधान परिषद में एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने उठाया पुल निर्माण में देरी का मामला
एकौना। भागड़ा नाला पर पुल के निर्माण में देरी का मामला विधान परिषद में उठा। एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने निर्माणाधीन पुल की धीमी प्रगति पर बोलते हुए दोआबा के लोगों की समस्या से सदन को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कार्यदायी संस्था के माध्यम से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। यहां पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण दोआबा के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर पचलड़ी चौराहे के पास भागड़ा नाला और नरायनपुर के निकट कटारी नाला का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब दस माह से निर्माण कार्य प्रारंभ है। पुल का निर्माण कार्य मानसून आने के पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके कार्य पूरा नहीं हो पाया। एक माह पहले मानसूनी बारिश शुरु होने पर निर्माणाधीन पुल के बगल से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। डीएम के निर्देश के बाद वैकल्पिक रास्ते से आवाजाही शुरू हुई। दोआबा के रतनपुर गांव के मूल निवासी विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद में कार्यवाही के दौरान पुल के निर्माण में देरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में देरी के कारण दोआबा के लोगों का रास्ता प्रभावित हो रहा है। मार्ग से गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बनारस आदि जिलों में लोग जाते हैं। व्यापारियों के सामानों का वाहन भी इसी मार्ग से होकर जाता है। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed