{"_id":"6523034554214fe87a06e048","slug":"materials-distributed-to-hiv-infected-children-and-widows-deoria-news-c-208-1-deo1001-9562-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एचआईवी संक्रमित बच्चों व विधवाओं को वितरित की गई सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एचआईवी संक्रमित बच्चों व विधवाओं को वितरित की गई सामग्री
Mon, 09 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के ट्यूबवेल काॅलाेनी स्थित विहान केयर सपोर्ट सेंटर पर दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एचआईवी संक्रमित 30 बच्चों को शिक्षा सामग्री और 40 विधवाओं को पोषण सामग्री वितरित किया गया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के सहयोग से एचआईवी संक्रमित बच्चों और विधवाओं की मदद की गई। इसमें बच्चों को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से एजुकेशनल सपोर्ट दिया गया। वहीं जिला छह रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी एवं एचआईवी विभाग के कर्मचारियों एवं एचआईवी सहयोगी संस्थाओं की ओर से 40 महिलाओं को पोषाहार की सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में यूपीएनपी प्लस लखनऊ के लिंकेज आफिसर सकुर अशरफी टेक्निकल आफिसर दिनेश यादव व उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने एचआईवी एवं टीबी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक विकास तिवारी, डॉ. रविकांत मणि, अफजल खान, वर्षा सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एड्स उपेंद्र तिवारी, स्नेह लता सिंह आदि मौजूद रहीं।