{"_id":"582b45a14f1c1b7b388fed2a","slug":"mast-kalandar-people-on-dmadm-jume","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग
देवरिया
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। टाउन हाॅल परिसर में सोमवार रात को संगीत एवं सांस्कृतिक कला केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 49वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम अनिता श्रीवास्तव और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र और पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। संगीत की शिक्षा रोजगारपरक होती है। इसलिए इस पर बल देना होगा। वह इस केंद्र की पदेन अध्यक्ष भी हैं। डीएम और पूनम मणि ने दमादम मस्त कलंदर गीत गाया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और बाल गृह के बच्चों की प्रस्तुति काबिले तारीफ रही है। इन बच्चों ने प्रदर्शनी भी लगाई थी।
कार्यक्रम को बीएसए राजीव यादव, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव, एएसपी नरेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सीओ सिटी आदि ने विचार रखे। जिलाधिकारी और एसपी ने बच्चों को पुरस्कार दिया। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, मधुरेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, अरुण बरनवाल, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।