फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Masked men on a bike shot a young man standing at the door.

Deoria News: दरवाजे पर खड़े युवक को बाइक सवार नकाबपोशों ने मारी गोली

Fri, 31 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Masked men on a bike shot a young man standing at the door.
भागलपुर/लार रोड। बाइक सवार नकाबपोशों ने बृहस्पतिवार की दोपहर ने दरवाजे पर खड़े जिरासो गांव निवासी अनमोल मिश्र (22) को गोली मार दी। गोली उसके सीने में फंसी है। युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश असलहा लहराते हुए ने भागलपुर की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल को पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां पर भी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर पहुंची एसओजी और पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला निकल कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी अनमोल मिश्र पुत्र स्व. रमाकांत मिश्र दोपहर करीब 3:30 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि इसी बीच पिंडी की तरफ से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश पहुंचे और अनमोल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed