{"_id":"65fc8b3d539c59e05004d7e4","slug":"marvadi-society-celebrated-holi-utsaw-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121917-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होली उत्सव में गीतों के बीच जमकर थिरकी मारवाड़ी समाज की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होली उत्सव में गीतों के बीच जमकर थिरकी मारवाड़ी समाज की महिलाएं
Fri, 22 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
राणी सती दादी मंदिर पर मरवाडी समाज की महिलाओ ने मनाया होली उत्सव ।संवाद
...फोटो समाचार
राणी सती दादी महिला समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मोहन रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया। राणी सती दादी महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्साह संग मारवाड़ी समाज की महिलाओं से एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
इस मौके पर राणी सती दादी को सुगंधित फूलों से सजाया गया। शाम को समिति की महिलाएं धीरे-धीरे जुटने लगीं। सभी ने मिलकर मां के सम्मुख दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद होली उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिलाओं ने एक-दूसरे के गाल पर गुलाल लगाया। गेंदा व गुलाब के फूलों से होली खेली।
गणेश वंदना से फाग गीतों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मंदिर में उड़े रे गुलाल..., आज बिरज में होरी रे सखियां आज बिरज में होरी..., गाईं तो मंदिर परिसर होली की मस्ती में डूब गया। होली आई होली मस्ती आई रे..., गीतों को गाकर सभी ने जमकर नृत्य भी किया। होली खेल रही है मइया सखियों संग..., आयो आयो रे फागणियां... रंग..., आयो रे, गाया तो सभी झूम उठे। इस अवसर पर नीता जाखोदिया, रेणु झुनझुनवाला, सोनू, मोना केजरीवाल, अंजू, सरिता, सविता, नीतू, प्रीति, रंजना, मीना, सुनीता, मंजू, साधना आदि मौजूद रहीं।