{"_id":"68cd83e4bacfbfc6e408c185","slug":"married-womans-father-in-law-arrested-for-beating-her-for-a-week-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163571-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता की एक सप्ताह से कर रहे थे पिटाई, हिरासत में ससुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता की एक सप्ताह से कर रहे थे पिटाई, हिरासत में ससुर
Fri, 19 Sep 2025 09:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव का मामला, दहेज मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में 25 वर्षीय विवाहिता से ससुराल वाले दहेज में भारी-भरकम रकम और बाइक की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसे एक सप्ताह से मारपीट रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस रोज पहुंचती रही, मगर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। बृहस्पतिवार को जैसे मामला इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर के संज्ञान में आया, उन्होंने ससुर को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के सरया टोला दुदही गांव निवासी नंदलाल गोंड़ नं बेटी संजीता की शादी 25 जून 2023 में खुखुंदू क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव निवासी सुधीर कुमार गोंड़ उर्फ गोलू सं की। संजीता का कहना है कि पिता ने शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज दी थी। फिर भी ससुराल वाले दहेज कम लाने का आरोप लगाकर मोटी रकम की मांग करने लगे। बाइक की भी फरमाइश कर रहे हैं।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास, देवर और ननद आए दिन प्रताड़ित करते हैं। एक सप्ताह से किसी दिन सास, किसी दिन पति तो किसी दिन देवर और ननद मिलकर मारपीट रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से विवाहिता ससुराल वालों के डर से इधर-उधर छिप कर रह रही थी। विवाहिता को लगा अब कोई कार्रवाई नहीं होगी तो उसने मोबाइल फोन से सूचना देकर पिता नंदलाल गोंड़ को बृहस्पतिवार को ससुराल बुलाया। पिता के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। ससुर को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पति और देवर घर छोड़कर भाग गए हैं।