फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman's body found hanging from a noose in Dewariya

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in Dewariya
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

लार रोड। मायके में आई विवाहिता का शव बुधवार रात फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मईल थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
मईल थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी जितेंद्र मिश्र की पुत्री रश्मि मिश्र (27) की शादी करीब दो साल पूर्व भलुअनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अनुराग तिवारी से हुई थी। रश्मि इन दिनों अपने मायके पिपरा मिश्र आई हुई थी। जितेंद्र मिश्र के घर के सभी लोग बुधवार को रश्मि की मां का इलाज कराने गोरखपुर गए थे।
विज्ञापन

रात में रश्मि का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया। गांव वालों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने मईल थानाध्यक्ष को सूचना दी। मईल थानाध्यक्ष ने शव को फंदे से उतरवाया। इस बाबत एसओ मईल प्रमोद सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed