फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married his girlfriend while his wife was alive, on reaching home the family members beat both of them

Deoria News: पत्नी के रहते प्रेमिका से शादी, घर पहुंचने पर परिजनों ने दोनों को धुना

Tue, 14 Jan 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Married his girlfriend while his wife was alive, on reaching home the family members beat both of them
तरकुलवा। पत्नी व तीन बच्चों के रहते एक युवक ने अपने मामा की लड़की से लव मैरिज कर लिया। शादी कर जब दोनों घर पहुंचे तो परिजनों ने पत्नी संग मिलकर उनकी धुनाई शुरू कर दी। मामले को शांत कराने के लिए गांव में पंचायत करनी शुरू कर दी। इस बीच युवक की पत्नी पंचायत में पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगो को थाने लाकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव के चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। युवक शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। पत्नी व बच्चों के रहते उसका अपने मामा की लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को अपनी प्रेमिका से एक मंदिर में शादी रचा ली। सोमवार को जब उसको लेकर वह अपने घर पहुंचा तो यह देख उसकी पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर उसके दोनों देवर समेत घर की एक महिला व तीनों बच्चों ने दोनों को मारना-पीटना चालू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को थाने उठा लायी। पूछताछ करने के बाद सभी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पहले से युवक शादीशुदा था, प्रेमिका से शादी रचाने को लेकर परिवार वालों से उसकी मारपीट हुई है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed