{"_id":"64aaf7c76b7bfa5263061028","slug":"married-for-ten-days-with-lover-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-850-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्यार की खातिर... दस दिन की ब्याहता का प्रेमी से कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्यार की खातिर... दस दिन की ब्याहता का प्रेमी से कराई शादी
विज्ञापन
भतीजे के बर्थ-डे में शामिल होने का बहाना कर प्रेमी के घर गई थी नवविवाहिता
- मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के सामने दोनों ने थामा एक दूसरे का हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रयागराज की महिला एसडीएम का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीच जिले के एक युवक ने प्यार की खातिर अपनी शादी के 10 दिन बाद पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। शादी से पहले पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद जब पत्नी प्रेमी के पास चली गई तो पति ने दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद देकर खुद को अलग कर लिया। हालांकि, मामला थाने में पंचायत के बाद निपटाया गया है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह 24 जून को कुशीनगर जिले के एक युवक से हुआ। बताते हैं कि शादी से पहले युवती का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। विवाह के दस दिन बाद उसने ससुराल वालों से भतीजे का बर्थ-डे होने की बात कही और मायके के लिए निकल गई, मगर वह प्रेमी के घर पहुंच गई। दो दिन पहले ससुराल वालों ने मायके वालों से विवाहिता के मायके पहुंचने की बात पूछी तो वे हैरान रह गए। लड़की उनके घर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद दोनों पक्ष युवती को ढूंढना शुरू किए। नहीं मिलने पर रामपुर कारखाना पुलिस को जानकारी दी गई।
बताते हैं कि शनिवार को पुलिसकर्मी युवती के प्रेमी के घर पहुंचे। प्रेमी पहले तो इन्कार करता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने युवती के घर में होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से पुलिस ने विवाहिता को घर से बाहर निकाला। पुलिस प्रेमी और युवती को थाने ले आई। थाने में रात 12 बजे तक चली पंचायत के बाद पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ जाने पर रजामंदी दे दी। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में प्रेमी और नवविवाहिता ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट मैरिज करने की बात पर साथ जाने दिया। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग लिखित समझौता कर घर लौट गए।
विज्ञापन
-- -- -
दोनों पक्षों में समझौता, थाने में जमा करना होगा कोर्ट मैरिज का प्रमाणपत्र
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि युवती के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया है। युवक और नवविवाहित को कोर्ट मैरिज करने के बाद उसका प्रमाणपत्र थाने में जमा करने के लिए कहा गया है।