फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   marriage halls have no parking

Deoria News: नहीं किए पार्किंग का इंतजाम, जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 27 Apr 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
marriage halls have no parking
शहर के मुख्य मार्ग पर बारात निकलते समय लगा जाम। संवाद
...फोटो समाचार-
विज्ञापन

शहर में हैं 200 से अधिक मैरिज हाॅल,
आगे पार्किंग व्यवस्था नहीं करने से देवरिया-सलेमपुर-कसया मार्ग पर गुजरने वालों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर से जुड़ा सलेमपुर मार्ग हो या कसया मार्ग या भीखमपुर रोड, शुक्रवार की देर शाम अप्रैल माह की आखिरी लग्न होने से सड़कों पर जाम से लोग जूझते दिखे। मैरिज हॉल के पास पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने का खामियाजा दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ा। सबसे भीषण स्थिति कसया रोड पर दिखी, जहां जाम से निकलने में लोगों को एक से डेढ़ घंटा लग गया।
शहर में वर्तमान में 200 से अधिक मैरिज हाॅल हैं। इसमें अधिकांश कसया रोड, देवरिया-सलेमुपर मार्ग पर सोंदा के पास, भीखमपुर रोड, गोरखपुर रोड, हनुमान मंदिर रोड, सीसी रोड आदि जगहों पर हैं। 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय मुहूर्त रहा। ऐसे में शहर में ही करीब 200 से अधिक शादियां संपन्न हुईं। हर मैरिज हाॅल की बुकिंग इसकी तस्दीक कर रही थी। मैरिज हाॅल स्वामियों ने व्यवसाय के लिहाज से शादी-विवाह कराने का प्रबंध तो वेडिंग प्लानर के साथ मिलकर कर लिया है, लेकिन अधिकांश के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इसका खामियाजा जहां मैरिज हाॅल है, वहां के मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी कसया रोड, सोंदा, भीखमपुर रोड, शहर के सिविल लाइंस आदि जगहों से गुजरने वाली बरातों में लोग बैंड पार्टी के गीतों के बीच मस्ती में झूमते-नाचते दिखे। किसी को परवाह न रही कि वाहन चालक किधर से गुजरेंगे। बरात में शामिल जिम्मेदारों को भी इसकी परवाह नहीं थी। कई लोग जो परिवार संग किसी शादी समारोह में जा रहे थे, वे भी जाम के शिकार हो गए और गंतव्य तक वह देरी से पहुंचे। कसया रोड में जाम में फंसे राकेश कन्नौजिया, शेखर गुप्ता, विवेक अग्रवाल ने बताया कि जाम से निकलने में एक घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरिज हाॅल वालों ने की होती पार्किंग की व्यवस्था तो न आती समस्या
टीएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शादी विवाह के मौसम में सड़कों पर लगने वाले जाम के मुख्य जिम्मेदार मैरिज हाॅल वाले हैं। इनकी ओर से पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने से यह स्थिति इधर पिछले 10 दिनों से देखने में आ रही है। जहां सूचना मिल रही है, वहां पहुंचकर जाम समाप्त कराया जा रहा है।




अप्रैल में ये थे विवाह मुहूर्त, कम लग्न होने से रही आपाधापी
18 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को रात्रि में मुहूर्त, 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को दिवा मुहूर्त, 20 अप्रैल दिन शनिवार और रात दोनों समय मुहूर्त, 21 अप्रैल दिन रविवार को दिन और रात दोनों समय मुहूर्त, 22 अप्रैल दिन सोमवार को दिन में मुहूर्त, 23 अप्रैल दिन मंगलवार को रात में मुहूर्त, 24 अप्रैल दिन बुधवार को दिन में मुहूर्त, 25 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को रात में मुहूर्त, 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय मुहूर्त रहा। पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि 26 अप्रैल के बाद शुक्रास्त के कारण विवाह के मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed