फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   marpeet

कबड्डी खेलते-खेलते भिड़े छात्र, पांच घायल

Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
marpeet
महोत्सव में मारपीट करते छात्र - फोटो : SALEMPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर महोत्सव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दो स्कूलों के छात्रों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार महोत्सव में आई एंबुलेंस में कराया गया। इससे करीब एक घंटे तक महोत्सव में अफरातफरी का माहौल रहा।
बुधवार से सलेमपुर महोत्सव का आयोजन सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रहा है। बृहस्पतिवार को आरएल एकेडमी व सेंटपाल स्कूल के बीच कबड्डी मैच चल रहा था। इसी बीच दोनों स्कूलों के छात्रों में कहासुनी होने लगी। देखते देखते यह मारपीट में तब्दील हो गई। इससे महोत्सव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में आरएल एकेडमी के राहुल व सेंट पाल स्कूल के पवन कुमार समेत पांच छात्र घायल हो गए। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे सीओ व एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस टीम लाठी भांजकर लोगों को हटाया। इसके बाद सभी स्कूल के बच्चे वहां से निकल चले। इस बाबत सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि खेल को लेकर कुछ बच्चाें ने आपस में विवाद किया थे। उन्हें समझा बुझाकर बस में बैठाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम
महोत्सव में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। बुधवार को भी खेल के दौरान कुछ बच्चों में विवाद हुआ था। इसे लेकर आरएल एकेडमी के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने एसडीएम संजीव कुमार यादव से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed