{"_id":"5e29e2d98ebc3e4add5fe17f","slug":"marpeet-deoria-news-gkp338288891","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील गाने के विरोध से नाराज युवक ने सगी बहनों और भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील गाने के विरोध से नाराज युवक ने सगी बहनों और भाई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील गाने के विरोध से नाराज युवक ने सगी बहनों और भाई को पीटा
भाई पर किया कुल्हाड़ी से वार, मां ने पुलिस को दिया तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। एक गांव में युवती को देख दो युवक अश्लील गाना गुनगुनाने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक नाराज हो गए। खेत से काम निपटाकर लौट रही युवती की बड़ी बहन को आरोपी युवकों ने रोक लिया और गाली देने लगे। युवती कुछ समझ पाती कि युवक अपने अन्य साथियों की मदद से उसकी पिटाई करने लगे। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
तरकुलवा गांव के जमुनी उजियार टोला की मुन्नी देवी की बेटी दरवाजे पर फेरी वाले सामान खरीद रही थी। उस समय गांव के दो युवक वहां पहुंचे और अश्लील गीत गाने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक नाराज हो गए।खेत से काम निपटाकर लौट रही युवती की बड़ी बहन को युवक ने रोक लिया और गाली देने लगा। युवती कुछ समझ पाती कि युवक अपने साथियों की मदद से उसकी पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी होने पर युवती की छोटी बहन-भाई पहुुंचे और बीच बचाव करने लगे। नाराज युवकों ने दोनों बहनों की पिटाई के बाद भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। तीनों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।