फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many trains between Salempur, Bhatni and Gorakhpur will remain canceled till 10.

Deoria News: सलेमपुर, भटनी व गोरखपुर के बीच कई ट्रेन 10 तक रहेंगी निरस्त

Fri, 27 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Many trains between Salempur, Bhatni and Gorakhpur will remain canceled till 10.
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-भटनी रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य चल रहा है। न्यू पिवकोल स्टेशन के कमीशनिंग एवं भटनी-पिवकोल के मध्य बाईपास लाइन के निर्माण कार्य को लेकर 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग एवं चार से आठ नवंबर तक नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य तथा आठ नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। इसके कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शाॅर्ट टर्मिनेशन, शाॅर्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण किया जाएगा। इसके चलते सलेमपुर, भटनी व गोरखपुर के बीच कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन शाॅर्ट टर्मिनेशन व शाॅर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। ऐसे में इस मार्ग से आने जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के बताया कि वाराणसी सिटी से 27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 27 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। भटनी तथा बरहज से 27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 05149/05150 भटनी-बरहज-भटनी विशेष गाड़ी भटनी से सलेमपुर के मध्य, भटनी तथा बरहज से 27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 05151/05152 भटनी-बरहज-भटनी विशेष गाड़ी भटनी से सलेमपुर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। बनारस तथा भटनी से 27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 01748/01747 बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी, वाराणसी सिटी से 27 अक्तूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी विशेष गाड़ी, भटनी से 28 अक्तूबर से नौ नवंबर तक चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गोरखपुर एवं छपरा से 28 अक्तूबर से 8 नवंबर तक चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी मऊ एवं छपरा से 28 अक्तूबर से 8 नवंबर तक चलने वाली 05444/05443 गोरखपुर-छपरा-मऊ विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 4 से 8 नवंबर तक चलने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीवान से पांच से नौ नवंबर तक चलने वाली 05141 सीवान-नकहा जंगल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बनारस एवं गोरखपुर से दो से आठ नवंबर तक चलने वाली 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस, छपरा एवं नौतनवा से चार से आठ नवंबर तक चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। सीतामढ़ी से 27 अक्तूबर से 8 नवंबर तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-बलिया-इंदारा के रास्ते, आनंद विहार टर्मिनस से 26 अक्तूबर से 8 नवंबर तक चलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस इंदारा-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 एवं 31 अक्तूबर तथा 2, 4 एवं 7 नवंबर को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस इंदारा-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। दुर्ग से एक नवंबर को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मानिकपुर- प्रयागराज-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते, नौतनवा से पांच नवंबर को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर- अयोध्या-सुलतानपुर-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। शालीमार से सात नवंबर को चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी- शाहगंज-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते, कोलकाता से पाच नवंबर को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा-सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

-------------
इस स्टेशन से चलाई जाएगी तथा यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच रहेगी निरस्त
- अहमदाबाद से 1, 2, 3, 4, 5, 7 नवंबर को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 2, 3, 4, 5, 6 एवं 8 नवंबर, को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी तथा यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन से एक से साथ नवंबर तक चलने वाली 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर तक चलेगी तथा यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 2 से 8 नवंबर तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी तथा यह गाड़ी वाराणसी सिटी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed